मोहाली - मोहाली के फेज-2 की फाइनांस कंपनी के संचालक, पत्नी व उसके पिता को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। ओरोपियों ने भोले भाले लोगों को गुमराह करके करीब 50 करोड़ की ठगी मारने के आरोप मामले में अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहां की पुलिस ने इस संबंधी मोहाली की पुलिस को सूचित कर दिया है। मोहाली पुलिस द्वारा अहमदाबाद पहुंचकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पुष्टि थाना फेज के मुखी सुखविंदर सिंह ने की है।
थाना मुखी का कहना है कि रविवार की शाम तक आरोपी को मोहाली लाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परिवार द्वारा अलग-अलग लोगों से 50 करोड़ से अधिक ठगी मारने की संभावना है, जिनमें जगदीप सिंह उर्फ पिंकी द्वारा अपने तथा मित्रों के करीब दो करोड़ छह लाख रुपए तथा और कई परिवारों ने अपने कई करोड़ रुपए ठग को दिए हुए थे, कुछ समय पहले एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाला यह ठग परिवार करोड़ों रुपए की कारों सहित एक कनाल का मकान भी खरीद चुका है।