Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पश्चाताप यात्रा करे कांग्रेस: प्रकाश सिंह बादल

Updated on Monday, May 25, 2015 16:18 PM IST

जालंधर - पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के पदयात्रा शुरू करने की योजना पर चुटकी लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्हें इसे पश्चाताप यात्रा का नाम देना चाहिए तथा राज्य के लोगों से अपने किए गए पाप कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए। संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम सत्र का उद्घाटन करने के पश्चात श्री बादल ने कहा कि यह व्यंग्यपूर्र्ण है कि लोगों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ बाजवा पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है।

श्री बाजवा को याद होगा कि कांग्रेस की उदासीनता के कारण ही पंजाब को बड़ा नुकसान हुआ है तथा लोग इसे भूल नहीं सकते, इसलिए उन्हें सत्ता प्राप्ति की बजाय लोगों से माफी मांगने के लिए पश्चाताप यात्रा करनी चाहिए। श्री बादल ने कहा कि केंद्र सरकार से फसलों की खरीद के लिए आए पैसे को अन्य किसी मद में खर्च किए जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अनाज खरीद में हमेशा पारदर्शिता का प्रयोग किया है। पूर्व सिपाही गुरप्रीत सिंह पिंकी की पुनर्नियुक्ति के मामले में सरकार की पूरी नजर है तथा इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में अनुमति अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा दिए जाने के कारण उन्हें जानकारी नहीं थी। जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिग चैंपियन मनदीप कौर को बधाई देते हुए श्री बादल ने कहा कि पंजाब सरकार उसकी तथा उसके परिवार की हर संभव सहायता करेगी। वह जल्दी ही खिलाड़ी से मिलकर सहायता की घोषणा करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सोहन लाल ठंडल , विधायक सरवन सिंह फिल्लौर, पूर्व विधायक सर्वजीत सिंह मक्कड़, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव डा. एस करणार्जुन, पुलिस उपमहानिदेशक कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा जालंधर के आयुक्त आर वैंकटारतनम उपस्थित थे।

पंजाब में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्री बादल ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए मेरिटोरियस स्कूल गरीबों के लिए रीढ़ की हड्डी तथा होनहार छात्रों के लिए बढिया शिक्षा का विकल्प सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार स्किल ट्रेनिंग के लिए राज्य में स्किल ट्रेनिंग केंद्र खोले जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X