बीजिंग - चीन के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के कारण 60 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद आए तूफान, भूस्खलन और इमारतें ढहने से इन लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते बुधवार को एक नौ मंजिला इमारत ढह गई। इसमें 114 लोग रहते थे। इस हादसे में 15इलोगों की मौत की पुष्टि की गई है। आह्नग्नशमन विभाग और सेना के 100 र्किमयों ने अभियान चलाया और मलबे से तीन शव बरामद किए।
इस बीच, दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक तालाब में किंडरगार्टन की बस गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तूफानी बारिश से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग लापता हो गए हैं। गुइझोउ प्रांत में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि पुजियान प्रांत में नौ लोगों की मौत होने की सूचना है