Hindi English Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

सीरिया में आईएस ने मौत के घाट उतारे 400

Updated on Monday, May 25, 2015 12:21 PM IST

बेरूत -  खूंखार आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) ने सीरियाई शहर पालमीरा में कम से कम 400 लोगों की हत्या कर दी है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। रविवार को सीरिया की सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने जिन लोगों की हत्या की है, वे सीरियाई सरकार के वफादार थे। बता दें कि आतंकियों ने बीते बुधवार इस शहर पर कब्जा कर लिया था। इस वक्त सेना व आतंकियों के बीच यहां घमासान जारी है।

 

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के 95000 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, सीरिया के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर इस्लामिक स्टेट का नियंत्रण है। इतना ही नहीं, देश की बड़ी आबादी भी अब उसके अधीन है। पालमीरा शहर की कुल आबादी लगभग 65000 है। इनमें से 1300 से ज्यादा परिवार हिंसा से बचने के लिए पलायन कर चुका है। होम्स प्रांत के गवर्नर के मुताबिक, लोगों का पलायन जारी है।

 

आतंकियों ने पालमीरा मिलिट्री एयरबेस, जेल और खुफिया हैडक्वॉटर पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि राजधानी दमिश्क से तकरीबन 215 किमी की दूरी पर स्थित यह शहर विश्व धरोहर में शामिल है। यूनेस्को के मुताबिक, पालमीरा 2000 साल पुराना शहर है, जहां आज भी सांस्कृतिक महत्त्व के कई स्मारक मौजूद हैं।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X