नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में होने वाले बांग्लादेश दौरे से पहले देश के मंत्रियों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को यहां हुई छठी भारत बांग्लादेश मैत्री वार्ता में बांग्लादेश के विदेशी मामलों के राज्यमंत्री शहरयार आलम ने कहा मोदी ने दोनों देशों के बीच सीमा मसले पर संसद में खुद पहल की और हमें उम्मीद है कि वह तीस्ता जलविवाद को भी इसी तरह से सुलझाने की कोशिश करेंगे।
मोदी ने एशिया महाद्वीप में एक नई उम्मीद जताते हुए क्षेत्र में सबका साथ और सबका विकास की सोच को लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैय्यद मुअज्जम अली के साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला भी मौजूद रहीं। मोदी सात और आठ जून को बांग्लादेश का दौरा करेंगे।