Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

जानलेवा सनस्ट्रोक से बचाव में ही भलाई है

Updated on Saturday, May 23, 2015 08:20 AM IST

गर्मी में लू लगना एक आम समस्या है। जरा-सी असावधानी भी घातक हो सकती है। सनस्ट्रोक या लू लगना एक मेडिकल कंडीशन है। लेकिन ये खतरनाक भी हो सकती है। दरअसल मानव का शरीर स्वयं अपना तापमान नियंत्रित करता है। जब आसपास का तापमान बढ़ता है तो हमारा शरीर भी गर्म होने लगता है तापमान जरूरत से ज्यादा न बढ़ जाए, उसे नियंत्रित रखने के लिए पसीना निकलता है पसीने का वाष्पीकरण होने से शरीर में ठंडक महसूस होती है तथा शरीर का तापमान घट जाता है।

मानव शरीर को तापमान का उतार-चढ़ाव सहन करने की पर्याप्त क्षमता होती है, पर ऐसा एक निश्चित सीमा तक हो पता है। बहुत अधिक गर्मी में परिवेश के हिसाब से शरीर को ढाल लेने की व्यवस्था जब लडख़ड़ा जाती है तो व्यक्ति लू का शिकार हो जाता है। अधिक देर तक गर्मी में खड़े रहना, तेज धूप में निकलना, धूप में श्रम करने से लू लग जाती है। कारण शरीर में आवश्यक जल और लवण की कमी हो जाए, तो रक्तसंचार में बाधा पहुंचने लगती है और इसी कारण लू लगती है हरेक व्यक्ति समान रूप से लू से प्रभावित नहीं होता है।

सनस्ट्रोक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता एवं आयु पर निर्भर करता है। लू लगने के लक्षण शरीर का तापमान एकाएक बढ़ जाना शरीर तथा सिरदर्द का होना लू लगने का सबसे बड़ा लक्षण है। लू लगते ही किडनी, दिमाग, हृदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। नाड़ी तथा श्वसन की गति तेज हो जाती है, डीहाइड्रेशन के लक्षण नजर आते हैं, चक्कर आना, दस्त लगना, मिचली होना, बार-बार पेशाब का आना, शरीर में ऐंठन आदि अन्य लक्षण हैं।

नाजुक व्यक्ति को जो गर्मी बरदाश्त नहीं कर पाते, हमेशा एसी में ही रहते हैं, उसे लू अधिक परेशान करती है। एल्कोहल का सेवन अधिक करने वाले, मधुमेह रोगियों, चर्म रोगियों के अलावा बुजुर्गों व बच्चों को भी लू परेशान करती है। अधिक मोटे लोग भी इससे परेशान रहते हैं। जिन लोगों के खून कम बनता है या एनीमिया ग्रस्त हैं, वे भी लू की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। खुले बदन धूप में न निकलें। ठंडे गर्म स्थान पर जल्दी-जल्दी न जाएं। धूप में अधिक मेहनत का काम न करें। तेज धूप में बाहर निकलने पर सिर को ढक कर रखें-चाहे कपड़ा या टोपी से। आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर निकलें।

गर्मी में हल्के रंग के कपड़े पहने, कारण गहरे रंग पहनने वालों को पसीना अधिक आता है। कच्चा प्याज खाएं तथा धूप में निकलने पर अपने साथ छोटा-सा प्याज जरूर रखें। खूब पानी पिएं जिससे पसीना निकलकर शरीर का तापमान नियंत्रित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न होने पाए। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मट्ठा-लस्सी, आम का पना पिएं। या आम की चटनी खाएं ठंडे पानी से दिन में कई बार मुंह धोएं। इनका सेवन अधिक न करें चाय, कॉपी, छाछ, तरबूज, आम का पना, नींबू की शिकंजी, प्याज, जलजीरा, डाब,खीरा

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X