चंडीगढ़ - पंजाब में बिजली ग्राहकों को अब ज्यादा भुगतान करना होगा। इसका कारण बिजली कंपनी पीएसपीसीएल द्वारा ईंधन लागत समायोजन (एफसीए) अधिभार लगाया जाना है। पंजाब राज्य बिजली निगम लि. (पीएसपीसीएल) की अधिसूचना के अनुसार घरेलू और औद्योगिक खंड (मीटर वाले वर्ग) में एफसीए 4 पैसे प्रति यूनिट लगाया जाएगा।
जबकि कृषि क्षेत्र (गैर मीटर वर्ग) के कनेक्शनों के लिए यह 2 रुपए प्रति हार्सपावर होगा। अधिभार वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर, 2014) के लिए लगाया गया है और अप्रैल से जून 2015 तक इसकी वसूली की जाएगी।