चंडीगढ़ - पंजाब सरकार ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और महान एथलीट मिल्खा सिंह, पूर्व हाकी कप्तान परगट सिंह, कपिल शर्मा सहित नौ हस्तियों को स्वच्छ भारत मिशन के लिए राज्य का दूत नियुक्त किया है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि मिल्खा सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह, पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल, अखिल भारतीय पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी की अध्यक्ष इंदरजीत कौर, हॉकी ओलंपियन परगट सिंह, मशहूर गायक और अभिनेता गुरदास मान और मशहूर टीवी कलाकार कपिल शर्मा को दूत स्वच्छ भारत मिशन के लिए नियुक्त किया गया है।