चण्डीगढ़, 14 फरवरी : पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके जांच अधिकारियों का नया पैनल स्थापित कर दिया है।
इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) नियमावली, 1970 अधीन की जाती जांच के लिए जांच अधिकारियों का नया पैंनल स्थापित किया गया है। नये स्थापित किये पैनल में श्री सुखपाल सिंह गिल आई ए एस, श्री सी एस तलवाड़ आईएएस, श्री सुरिन्द्रजीत सिंह संधू आईएएस, श्री बीआर बांसल भूतपूर्व अतिरिक्त जिला व सैशन जज, श्री बी सी गुप्ता पीसीएस, श्री एम जी आचार्य आईएएस, श्री एचआर गंगड़ आई ए एस शामिल हैं।