स्टाकहोम - स्वीडन की सुप्रीम कोर्ट ने नजरबंदी आदेश रद्द करने की विकीलींस के संस्थापक जुलियस असांजे की अपील सोमवार को अस्वीकार कर दी और यौन शोषण मामले में उनकी नजरबंदी के आदेश को कायम रखा। 43 वर्षीय आस्ट्रेलियाई असांजे लंदन के इक्वाडोर दूतावास में 2012 से शरण लिए हुए हैं।
उन्होंने दूतावास में शरण स्वीडन के लिए अपने प्रत्यर्पण से बचने के लिए ली है। स्वीडन में यौन अपराध मामले में उनसे पूछताछ की जानी है। असांजे की नजरबंदी का आदेश 2010 में जारी किया गया था। असांजे के मामले को जिस ढंग से चलाया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर निराशा व्यक्त की है।