लंदन - लंदन घूमने गए भारतीय मूल के एक इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंजीनियर की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को वीजा होने के बावजूद कस्टडी में रखा गया और जब उसे दौरा आया तो समय पर इलाज नहीं कराया गया। गुजरात के आणंद जिले के रहने वाले पिनाकिन चिमनभाई पटेल, प्रवासी वीजा पर पत्नी के साथ ब्रिटेन की सैर करने निकले थे। प्रवास के दौरा ब्रिटेन की पुलिस ने उन्हें शक के आधार पर पकड लिया और चार्ल्स वुड इमिग्रेसन रिमूवल सेंटर में दो महीने तक कैद करके रखा।
43 वर्षीय पटेल श्वास की बीमारी से पीडित थे। कस्टडी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। पत्नी भाविशा का कहना है कि वह मदद की गुहार लगाती रही लेकिन उसके पति का समय पर इलाज नहीं कराया गया। भाविशा का आरोप है कि इलाज के अभाव में उसके पति ने इमिग्रेशन सेंटर में ही दम तोड दिया। बाद में पिनाकिन का लंदन में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीडित के परिवार को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मोदी सरकार से मदद की अपील की।