लुधियाना - दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल चालू माह के तीसरे सप्ताह लुधियाना आयेंगे। उस दिन वह यहां पार्टी की ओर से आयोजित की जाने वाली राज्यस्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्थानीय कार्यालय से उपलब्ध जानकारी अनुसार आप के कई अन्य केन्द्रीय नेता भी रैली में शामिल होंगे।
यह रैली 15 मई से आप द्वारा अमृतसर से शुरू की जाने वाली ‘बेईमान भगाओ, पंजाब बचाओ’ यात्रा के समापन पर आयोजित होगी। यह यात्रा राज्य के सभी 22 जिलों में से गुजरेगी। पार्टी की राज्य इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर सभी दिन यात्रा के साथ रहेंगे।