लुधियाना - पिछले दिनों खन्ना में राजदीप कम्पनी की एक बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति का पुलिस ने स्केच जारी कर दिया है। छेड़छाड़ को लेकर पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल के निर्देशों पर जहां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया था। वहीं मंगलवार को कथित मुख्य आरोपी पर और अधिक शिकंजा कसते हुए पुलिस जिला खन्ना के डीएसपी हरजिन्द्र सिंह गिल ने स्केच जारी करते हुए उसे पकड़ने के लिए कई टीमों को रवाना कर दिया है। इस छेड़छाड़ की घटना में संलिप्त कथित आरोपी को बस चालक व कंडक्टर ने बस की रफ्तार धीमी करते हुए भाग दिया था, जिसके चलते पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज किया था। पुलिस ने महिला के अनुसार बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने स्केच जारी कर दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।