मोगा,14 फरवरी : शिअद के प्रधान और उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यू पी ए सरकार के सभी घोटालों की यदि सही ढंग से जांच करवाई जाए तो इन सभी के पीछे इटैलियन कनैक्शन ही सामने आएगा, उन्होने कहा कि देश को बचाने के लिए इस इटैलियन कनैक्सन की तारे काटना बहुत जरूरी हो गया है।
मोगा उपचुनाव के लिए अकाली भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार श्री जोगिन्द्र पाल जैन के हक गांव कोरेवाला कलां में विशाल एकत्र को संबोधन करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. सुखबीर सिंह बादल ने बोफोर्स घोटाले और हैलीकाप्टर खरीद घोटाले के बीच संधी का वर्णन किया। उन्होने कहा कि बोफोर्स घोटाले की तरह इस घोटाले में भी रिश्वत देने वाले को पकड लिया गया पंरतु रिश्वत लेने वाले के बारे भारत सरकार द्वारा अब तक खुलासा नही किया गया। स. बादल ने कहा कि घपले ,घोटाले और भ्रष्टाचार तो कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता वाली यू पी ए सरकार की पक्की पहचान बन गये है ।
पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप को चुनौती देते हुये स. बादल ने कहा कि वह लोगो को कोई एक कारण तो बताए कांग्रेस को क्यों वोट डाली जाए। मोगा के वोटरो को कांग्रेस पार्टी को करारा सबक सिखाने का निमंत्रण देते हुये स. बादल ने कहा कि देश को बचाने के लिए यह चुनाव उनके लिए इस जहरीले कांग्रेस घास को जड से उखाडने की शुरूवात करने का सुनहरी अवसर है।