मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेपाल में आए भूकंप के बाद दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक जानोमाल के किसी नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। इससे पहले गुरुवार को रबाउल में आए भूकंप की तीव्रता 6.9 आंकी गई थी।
प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि तबाही मचाने वाले तूफान की आशंका है।