फरीदकोट - नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले एक युवक के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह निवासी गांव रूहड़ियावाली ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को राजविन्द्र सिंह निवासी थराजवाला जिला मुक्तसर झांसा देकर घर से भगा ले गया।
उन्होंने बताया कि उसने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर रखा था और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच के पश्चात राजविन्द्र सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।