मोहाली - नए सत्र 2015-16 से सभी सरकारी कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन का विषय अनिवार्य किया जा रहा है। यह फैसला 28 अप्रैल को हुई हायर एजुकेशन विभाग की मीटिंग में लिया गया। इस दौरान विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय वर्धन ने फिजिकल एजुकेशन को हर स्टूडेंट के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में फिजिकल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए सेशन 2015-16 में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।
2010-11 में सरकार की ओर से गवर्नमेंट कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन के विषय को बंद कर दिया गया था। विभाग की मीटिंग में सभी कॉलेज के प्रिंसिपलों और सीनियर प्रोफेसर्स की मौजूदगी में कई विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें स्पोर्ट्स को विशेष रूप से रखा गया। सभी कॉलेजों में इसके लिए प्ले ग्राउंड भी बनाए जाएंगे व अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।