पठानकोट - सरना नहर के नजदीक एक नवजात लडक़ी का शव मिला है। पुलिस ने आज बताया कि स्थानीय लोगों ने सूखी नहर के निकट से कल शाम शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और स्थानीय सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आस पास के इलाकों में अस्पतालों में जानकारी ली जा रही है।