होशियारपुर - घर में आग लगने से उसमें काम कर रहे पांच पेंटर झुलस गए। जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकारी अस्पताल होशियारपुर से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि सभी पेंटर गौतम नगर में कॉलोनाइजर की कोठी में पेंट कर रहे थे तभी गन मशीन से पेंट करते समय थिनर से आग भडक़ उठी जिसमें पांच पेंटर झुलस गए। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एसएचओ अमरनाथ ने तफ्तीश शुरू कर दी है।