खरड़ - साहिबजादा अजीत सिंह नगर की मानयोग अदालत द्वारा बहन के साथ जबरदस्ती करने वाले नवांगराओं के रहने वाले एक कलियुगी भाई को 14 साल की सजा व जुर्माना सुनाया गया है। वर्णन योग है कि एसएचओ नवांगराओं सहित एएसआई नरिंद्र सिंह के अलावा महिला सिपाही नवनीत कौर द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा नवागराओं के नजदीक गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान नवागराओं के आदर्श नगर की रहने वाली पीडि़त लडक़ी जो कि आठवीं श्रेणी की छात्रा थीं, ने चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारी के सहयोग पुलिस को शिकायत की थी कि वे पांच भाई बहन हैं, जिन में उसका एक भाई पिछले कई सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है और उसको धमकाया जा रहा है कि अगर इस बारे उसने किसी को कुछ बताया कि उसे जान से मार दिया जाएगा।
इसके पहले पीडि़ता ने एक दिन अपने स्कूल की अध्यापिका को इस घटना प्रति जानकारी दी थी, इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस को शिकायत दी गई थी। इसके बाद थाना नवागराओं की पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के सहित मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की अंतिम सुनाई के चलते एसएएस नगर की अदालत के मानयोग जज ने आरोपी को 14 साल की कैद तथा जुर्माना के हुकम सुनाए हैं।