यरुशलम - इजरायल में भारतीय मूल के सैनिक को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया। चार साल पहले मुंबई से इजरायल आकर बसने वाले 22 वर्षीय आदिल योसेफ को यह पदक इजरायल के रक्षा बल आइडीएफ में उसकी सेवा के लिए दिया गया। इस मौके पर आदिल ने कहा कि मुझे हमेशा से इजरायल से जुड़ाव महसूस होता था और मैं आइडीएफ से जुडऩा चाहता था।
मेरे माता-पिता इस फैसले से सहमत नहीं थे, लेकिन मेरी इच्छा पर उन्होंने मुझे यहां आने की अनुमति दी और बाद में खुद भी यहां आ गए। इजरायल आने के समय आदिल का वजन 153 किलो था, जो किसी भी लिहाज से सेना में शामिल होने योग्य नहीं था। पहली बार सेना ने उन्हें गार्ड चेकप्वांइट पर भेज दिया। निराश होने के बजाय आदिल ने प्रयास जारी रखा और अपना वजन 40 किलो तक कम कर लिया। दूसरे प्रयास में आदिल को सेना में शामिल होने का मौका मिला। आदिल ने पिछले साल गाजा पट्टी में हुए युद्ध में भाग लिया था।