जालंधर - बहुजन समाज पार्टी अंबेडकर द्वारा पंजाब सरकार के विरुद्ध गांव मुज्जफरपुर, जिला जालंधर में रोष मार्च निकाला गया। इस मौके पर पार्टी के सदस्य युवराज सहोता व बाबा छिंदी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दलित समाज को दबाने की नीति वह कभी भी साकार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी के आश्रम को महंतों के हवाले किया हुआ है।
इसके विरोध में उन्होंने 50 हजार से ज्यादा वाल्मीकि समाज के लोगों के दस्तखत करवा कर मांगपत्र डिप्टी कमिश्नर के जरिए केंद्र सरकार को भेज मांग की है कि भगवान वाल्मीकि आश्रम समाज के हवाले किया जाए। इस मौके पर रोष मार्च में इंद्रजीत कौर पूर्व सरपंच, सोढी खोसला, धर्म पाल, डा. राजबीर, हरविंदर भंट्टी, सीस पाल, ज्योति गिल, गुलजारी लाल, भजन लाल, कश्मीरी लाल, राजा चक्क मुगलानी व अन्य सदस्य शामिल थे।