चंडीगढ - पंजाब के कल्याण मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने नवांशहर के रियात बहारा ग्रुप, केसी ग्रुप व दोआबा ग्रुप की संस्थाओं के योग्य अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए कल्याण स्कीमों का लाभ जारी रखने का भरोसा दिया है व नवां शहर में विद्यार्थियों पर हुये लाठीचार्ज संबधी एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया हैं उन्होने कहा कि योग्य अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की नैतिक जिम्मेवारी है।
रणीके द्वारा इन शैक्षणिक संस्थाओं की चैकिंग करने के लिए कल्याण विभाग की डायरैक्टर मैडम अलकनंदा दयाल की अध्यक्षता अधीन जसवीर सिंह ढिल्लो जिला कल्याण अधिकारी, रोपड़ और राजिन्द्र सिंह जिला कल्याण अधिकारी जांलधर की डियूटी लगाई गई है यह अधिकारी इन संस्थाओं की चैकिंग करके रिपोर्ट कल्याण विभाग की सचिव मैडम सीमा जैन को देगें यदि विद्यार्थियों को कल्याण योजनाए देने में कोई लापरवाही सामने आई तो संबधित व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने आश्वासन दिया कि कोई भी योग्य अनुसूचित जाति विद्यार्थी कल्याण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नही रखा जाएगा।
कल्याण मंत्री ने बताया कि डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा और ओद्यौगिक प्रशिक्षण को वर्ष 2014-15 दौरान 456 शैक्षणिक संस्थाओं में 56496 अनुसूचित जाति से संबधित विद्यार्थी पढरहे है, के लिए 179 करोड़ 21 लाख की अदायगी की गई हैं। इसके अतिरिक्त 316 आईटीआई के 13338 अनुसूचित के विद्यार्थियों को 10.64 करोड़ रूपये की अदायगी की गई हैं। उन्होने बताया कि जिला शहीद भगत सिंह नगर के रियात बहारा संस्था के 1459 विद्यार्थियों के लिए 4.64 करोड़ रूपये, के सी ग्रुप की संस्थाओं के 877 विद्यार्थियों के लिए 2.97 करोड और दोआबा ग्रुप की संस्थाओं के 808 विद्यार्थियों के लिए 2.42 करोड़ रूपये की अदायगी की गई हैं।
रणीके ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप टू एससी स्टूडैटस स्कीम में पारदर्शता लाने के लिए 2013-14 से आर्शीवाद पोर्टल पर इस स्कीम को आन लाईन कर दिया गया हैं। जिससे विद्यार्थी आनलाईन अप्लाई करते है। छात्रवृति विद्यार्थियों के बैंक खाते में और फीसें संबधित संस्थाओं के खाते मे आनलाईन ट्रासफर की जाती हैं। उन्होने कहा कि वर्ष 2014-15 दौरान 437.67 करोड़ रूपये खर्च करके 469802 विद्यार्थियें को इस योजना तहत नामोडऩे योग्य फीसों का लाभ दिया गया हैं।