चण्डीगढ़, 13 फरवरी: स्थानीय सरकार मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत की अध्यक्षता अधीन आज विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई राज्य के समूह स्थानीय सरकारों की कार्य प्रणाली और उनके द्वारा पूरी की जा रही योजनाओ की प्रगति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर श्री चुन्नी लाल भगत ने पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड में नये भर्ती किये 25 क्लर्को और 9 स्टैनो टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
स्थानीय सरकार विभाग के वित की समीक्षा करते हुये श्री भगत ने बताया कि देनदारियो के लिए एक अलग खाता लगाया गया है जिस खाते में से स्थानीय सरकारों के विकास कार्य और अन्य योजनाओं के लिए फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर विभाग के अधिकारियो को उस शहर की समस्याओं और स्थानीय सरकार की हद बंदियों संबधी निजी रूप से पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि समस्याओं का शीघ्र सही ढंग से निपटारा संभव हो सके।
श्री भगत ने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों के लिए पीने वाले पानी , सीवरेज और सडकों के समूचे प्रबंध के लिए व्यापक योजना तैयार की जाए ताकि विकास को सही दिशा प्रदान की जा सके। उन्होने अधिकारियों को बताया कि अकाली भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के समूह शहरों व कस्बों की कायाकल्प करने के लिए योजनाए बनाई गई है और इसको समय पर लागू करके राज्य वासियो को बेहतर सेवाए व बुनियादी ढंाचा उपलब्ध करवाया जाए
मंत्री ने निर्देश दिये कि सालिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट की प्रतिदिन नजरसानी की जाए और यह विश्वसनीय बनाया जाए कि प्राइवेट कंपनी ठेके की शर्तो अनुसार सुविधाए उपलब्ध करवा रही है उन्होने बताया कि पहली अप्रैल 2014 से प्रोपर्टी टैक्स लागू करते समय बकायो की वसूली की जाएगी जिस से विभाग की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय सरकार को विकास के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध हो सकेगें।
स्थानीय सरकार विभाग के प्रमुख सचिव श्री जगपाल सिंह संधू ने अधिकारियों को निश्चित समय में योजनाओं को पूरा करने के लिए लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए कहा। बैठक में अन्य के अतिरिक्त स्थानीय सरकार विभाग के सचिव श्री जी एम बालामुरगन, डायरैक्टर श्री प्रिंयक भारती और अतिरिक्त सचिव मिस खुशबू गोयल सहित समूह नगर निगमों के कमीशनर, क्षेत्रीय डिप्टी डायरैक्टर और उच्चा धिकारी शामिल थे।