लुधियाना - सिंगला फर्निचर के मालिक गौरव के घर से 11 लाख की चोरी करने की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड नौकर को थाना कोतवाली कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाखों की चोरी को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड नेपाली नौकर उनके घर पर दो साल तक काम कर चुका है। पुलिस ने उसके दो साथियों सहित उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस चोरी में शामिल दो और लोग फरार हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए नकदी व 2.50 लाख के आभूषण बरामद किया है।
एडीसीपी वनजोगिन्द्र सिंह व एसीपी नार्थ रमनीश चौधरी, इंस्पैक्टर धर्मपाल व सुरिन्द्र मोहन ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पकड़े गए नेपाली नौकर की पहचान इंद्र बीका, उसके साथी राम बहादुर व उसके बेटे गंगा और फरार भाइयों की पहचान चौकीदार सुरिन्द्र बीका व उसके भाई मनोज बीका के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।