चण्डीगढ़, 13 फरवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज अमृतसर,बठिंडा ओैर श्री मुक्तसर साहिब में 300 करोड रूपये की लागत से दो वर्षो में तीन अति आधुनिक उच्च सुरक्षित नई जेलें बनाने के लिए डिजाईन और योजना को स्वीकृति दे दी।
स. बादल ने आज सुबह अपने निवास पर जेल विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होने जेल विभाग को कहा कि बनने वाली इन जेलों की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाने के लिए सी सी टी वी कैमरे, मोबाईल जैमर और अन्य सुरक्षित यंत्र लगाए जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने इन नई जेलों की बाहरी दीवारों से 100 फु ट की दूरी तक दो मंजिला ईमारत के निर्माण पर पांबदी लगाने संबधी विधि बनाए जाने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने जेल विभाग को कहा कि इन सभी जेलों के लिए इकटठी टैडरिंग करने की प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि बेहतर कार्य के लिए बडी निर्माण कंपनियों की हिस्सेदारी का भी विश्वसनीय बनाया जाए।
केन्द्रीय जेल अमृतसर का निर्माण 49 एकड क्षेत्र में और केन्द्रीय जेल बठिँडा का निर्माण 38 एकड क्षेत्र में किया जाएगा इन जेलों में दो दो हजार कैदियों को रखने की समर्था होगी। इसी प्रकार श्री मुक्तसर साहिब में बनाई जाने वाली जेल का निर्माण 25 एकड क्षेत्र में होगा जहां एक हजार कैदियों को रखा जा सकेगा। इन सभी नई जेलों के निर्माण के लिए एक समान प्लान बनाया जाएगा जिसके तहत जेल की बाहरी दीवार 26 फुट , बाहरी घेरे के टावरों की उंचाई 40 फुट और केन्द्रीय टावर की उंचाई 80 फूट होगी जिसके द्वारा जेल की छोटी से छोटी अंदरूनी हरकतों पर नजर रखी जा सकेगी।
कैदियों में स्वै अनुशासन भरने की आवश्यकता पर जोर देते हुये स. बादल ने जेल अधिकारियों को कहा कि नई जेलों में स्कूलों या कालेजों जैसी शेैक्षणिक व खेल सुविधाए उपलब्ध करवाई जाने के साथ साथ कैदियों के लिए हुनर प्रशिक्षण के अवसर भी प्रदान किये जाए।