चण्डीगढ़, 13 फरवरी : पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आज मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में चौथा राज्य स्तरीय क्विज मुकाबला करवाया गया इसमें जिला जांलधर की टीम विजेता रही ।
इसमें पंजाब के 22 जिलों के स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें उन्होने गणित,अंग्रेजी ,साईस और सामाजिक शिक्षा के विषयोंं पर क्विज मुकाबले करवाए गये इसमें जांलधर को पहला, फरीदक ोट और कपूरथला ने दूसरा और अमृतसर व गुरदासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज मुकाबले में पहले स्थान पर रही टीम को 5100,दूसरे स्थान के लिए 4100 व तीसरे स्थान पर रही टीम को 3100 रूपये ईनाम के रूप में दिये गये। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डी जी एस ई श्री काहन सिंह पन्नू उपस्थित हुये। डिप्टी स्टेट प्रोजैक्ट डायरैक्टर श्रीमती परमपाल कौर और जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार भी समारोह में उपस्थित थे।