चंडीगढ़ -पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने वित्त मंत्री स. परमिंदर सिंह ढींडसा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किये वर्ष 2015-16 के बजट को संतुलित, विकासमुखी एवं जनपक्षीय बताया है।
बजट को व्यापक विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वचनबद्धता की लगातारता बताते हुये स. बादल ने कहा कि वर्ष 2015-16 के बजट में समाज के प्रत्येक वर्गो का ध्यान रखने के अतिरिक्त राज्य के विकास को गति दी गई है।
आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में बेहतर भविष्य नक्शा दिखाया गया है जिसके अनुसार राज्य को उच्च विकास दर की तरफ लेजाया गय है। उन्होंने कोई नया टैक्स ना लगाकर पंजाब के लोगों पर बोझ ना डालने की वित्त मंत्री की सोच की सराहना की है। स. बादल ने कहा कि इस बचट में कृषि एवं उद्योग में एक बहुत बेहतर संतुलन बनाया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए 3512 करोड़ रुपये रखे गये हैं जबकि बजट से औद्योगिक क्षेत्र में छोटे उद्यमियों के लिए नये उद्यम विकसित करने के लिए प्रौग्राम को प्रौत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने देहाती विकास के लिए स. ढींडसा द्वारा अपनायी गई पहुंच की प्रशंसा की जिसमें मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना या मुख्यमंत्री व्यापक देहाती विकास स्कीम को विशेष जोर दिया गया है और इसके लिए 6 हज़ार करोड़ रुपये रखे गये हैं। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थय, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचा, सामाजिक सुरक्षा, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन, बागवानी और अन्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 का बजट अधिक वित्तीय अनुशासन यकीनी बनायेगा क्योंकि इसमें वित्तीय घाटे को घटाया गया है और नये स्त्रोतों को जुटाकर राजस्व में बढ़ौतरी करने पर बल दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनक ी दहलीजों पर 50 नागरिक सेवांए उपलब्ध करवाने के लिए 2174 सेवा केंद्र या संगठित सेवा केंद्र स्थापित करके सेवा के अधिकार को सही भावना अनुसार लागू करने के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षो में यह सेवांए बढ़ाकर 200 कर दी जायेंगी।
मुख्यमंत्री ने आत्महत्या करने वाले ऋृण में फंसे किसानों के पीडि़त परिवारों के वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव पर भी संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद व्यक्त की है कि इससे पीडि़तों की समस्या कुछ कम होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 2000 हुनर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण करने की तरफ उठाया गया एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे देहाती महिलाओं में स्व: रोजगार एवं रोजगार को उत्साहित किया जा सकेगा। इसी प्रकार उन्होंने लड़कि यों के लिए ऐसे 500 प्रशिक्षित केंद्र स्थापित करने का भी स्वागत किया है जो रोजगार के लिए नये अवसर खोलेगा। इनपर 200 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा बजट औद्योगिक क्षेत्र के पुन: सुजिृत के लिए भविष्यीय नक्शा है और यह कृषि विविधता के द्वारा राज्य की कृषि आर्थिकता में नयी जान डालेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट एक मील का पत्थर है क्योंकि बढ़ौतरी एवं विकास के नये मापदंड स्थापित करेगा और समीप भविष्य में लोगों की इच्छाओं की पूर्ति क रेगा।