चण्डीगढ़, 13 फरवरी: पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार विभाग द्वारा नैशनल इंस्टीच्यूट आफ स्मार्ट गवर्नमैंट हेैदराबाद (एन आई एस जी) के सहयोग से महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्था (मैगसीपा) सैक्टर 26 में ई गवर्नैंस कार्यक्रम संबधी 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्कशाप करवाई गई जिसका उदघाटन एस ई एम टीेे के मुख्य श्री रजनीश मल्होत्रा ने किया।
प्रशासकीय सुधार डायरैक्टोरेट के प्रवक्ता ने इस ंसबधी अन्य जानकारी देते हुये बताया कि यह वर्कशाप विशेष तौर पर डायरैक्टरों,संयुक्त डायरैक्टरों, प्रोजैक्ट प्रंबधकों और राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों को नैशनल ई गवर्नैंस प्लान(एन ई जी पी)अधीन लागू किये ई गवर्नैंस प्रोजैक्टों और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोज्ैाक्टो के बारे में अवगत करवाने के लिए लगाई गई इस वर्कशाप में विभिंन विभागो के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान अधिकारियों को असरदार ढंग से प्रोजैक्ट बनाने और प्रत्येक गतिविधि की समय सीमा संबधी प्रभावी ढंग से योजना बनाने और वृद्धि-घाटे को कंट्रोल करने के बारे में बताया गया। अधिकारियों को संबोधन करते हुये श्री रजनीश मल्होत्रा ने समूह ई गवर्नैंस प्रोजैक्ट की सफलता के लिए प्रभावी प्रोजैक्ट प्रंबधन पर जोर दिया प्रशासकीय सुधार विभाग के प्रमुख सचिव श्री सी राउल ने भी ई गवर्नैंस प्रोजैक्ट के बारे में अपने अनुभव सांझे किये। उन्होने कहा कि ई गवर्नैंस प्रोजैक्ट से आम लोगो को सुविधाए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने एन ई जी पी अधीन ई डिस्ट्रीक्ट मिशन तहत लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। श्री सी राउल ने आश्वासन दिलाया कि इस प्रोजैक्ट अधीन जनतक सेवाएं निश्चित समय में सरल व पारदर्शी ढंग से मिलेगी। उन्होने वर्कशाप में भाग लेने आए विभिंन विभागो के अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।