चण्डीगढ़, 13 फरवरी: पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा व ओद्यौगिक प्रशिक्षण बोर्ड द्वारा पंजाब व चंडीगढ के बोर्डो से मान्यता प्राप्त कालेजों में 21 फरवरी को जे ई टी 2013 के इच्छुकों के लिए निशुल्क अभ्यास परीक्षा (मोक टैस्ट)करवाई जा रही है।
यह परीक्षा 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करवाई जाएगी जो 7 अप्रैल 2013 को ली जाने वाली जे ई टी की असल परीक्षा की तैयारी के रूप में होगी। 7 अप्रैल 2013 क ो ली जाने वाली जे ई टी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी 147 संस्थाओं में विभिंन 29 डिप्लोमा कोर्सो की लगभग 60 हजार सीटो में दाखिला ले सकेगें। जे ई टी द्वारा तकनीकी शिक्षा को उत्साहित करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर व अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों सहित लडकियों के लिए विभिंन योजनाए चलाई जा रही है।