चण्डीगढ़, 13 फरवरी: पंजाब सरकार द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि 23 फरवरी 2013 दिन शनिवार को 73-मोगा असैंबली क्षेत्र के उपचुनाव होने के कारण जिला मोगा में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालय,सभी निगमो /बोर्डो व शैक्षणिक संस्थानों में दिनांक 23 फरवरी 2013 दिन शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
यह अवकाश नैगोशिएबल एक्ट 1881 की धारा 25 अधीन होगा।