चंडीगढ - पीआरटीसी से पिछले समय से सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवा मुक्ति लाभ ,पैंशन और अन्य अदायगियों की पिछले पांच महीनों की लगभग 26 करोड़ की पैंशन की अदायगी शुरू कर दी हैं। परिवहन मंत्री स. अजीत सिंह कोहाड़ ने बताया कि पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय में से सेवा निवृत कर्मचारियों के जीपी फंड, गे्रचूटी और सीपी फंड आदि के चैक दे दिये गये हैं उन्होने कहा कि 31 मार्च 2015 तक सभी अदायगिया कर दी जाएगी।
मंत्री ने बताया कि पिछले समय में विभाग की आय में अनुमानित औसत दस लाख रूपये प्रतिदिन वृद्धि हुई है उन्होने कहा कि पीआरटीसी में मार्च 2016 तक 250 नई बसे, 1200 इलैक्ट्रानिक्स टिकटिंग मशीनों की खरीद की जाएगी। उन्होने कहा कि नई आने वाली 250 अन्य बसों में से बीस बसें अगले महीने तक और फिर अन्य प्रतिमाह तीस नई बसें आएगी। अदारे के पास पहले ही 586 बसें है वैसे कि.मी. पर अन्य स्कीमों तहत पौने नौ सो बसें चलती है जिनमें से 180 बसें स्टाफ की कमी के कारण खड़ी है में से 100 बसे अपने रूटों पर चलने लगी हैं।
कि.मी. स्कीम की तीन महीनें से बंद पड़ी 60 बसें भी 69 पैंसे प्रति कि.मी. रेट कम करके चला दी गई हैं। उन्होने बताया कि अदारों को मजबूत करने के लिए सरकार 18 महीनों तक 4.50 करोड़ रूपये प्रतिमाह दे रही है और 27 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके है सफर सुविधाओं के रूप में 47.47 करोड़ रूपये अलग से आ गये हैं जिससे कर्मचारियों के ग्रेचूटी और जीपी फंड के बकाये दिये जाएगें।
उन्होने बताया कि अमलोह, रामामंडी और फरीदकोट बस स्टैड का निर्माण पूरा करके इस वर्ष मई महीनें तक जनता के लिए शुरू कर दिये जाएगें और पुडा द्वारा बीओटी के आधार पर संगरूर में बस स्टैडों का निर्माण भी किया जा रहा है जबकि फरीदकोट डिपू को माडल डिपू के तौर पर विकसित किया जाएगा।