होशियारपुर - कपड़े की दुकान पर चोरी करने के आरोप में थाना टांडा पुलिस ने तीन महिलाओं को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हरीश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 9 उड़ी मुड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार उड़ीमुड़ी में कपड़े की दुकान है। वह दुकान पर बैठा था तभी तीन महिलाएं कपड़े लेने के लिए आईं। तीनों ने उससे बढिया सूट दिखाने को कहा और वह कपड़े लेने अंदर चला गया तभी महिलाएं सूट लेकर फरार हो गईं। पुलिस को शिकायत देने के बाद तीनों महिलाओं को काबू कर लिया गया है।