Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस के रवैये से तंग आकर पैदल यात्रा कर मोदी से मिलने पहुंचा

Updated on Thursday, March 05, 2015 11:07 AM IST

फगवाड़ा - तरनतारन पुलिस द्वारा दिन-दिहाड़े मारपीट का शिकार बनाई गई हरबिन्द्र कौर के मामले में उक्त सारे प्रकरण की वीडियो शूट करने वाले जगजीत सिंह का कहना है कि उसका जीवन पंजाब पुलिस व बादल सरकार ने नारकीय बना रखा है। जगजीत सिंह ने कहा कि जब से उक्त वीडियो को उसने शूट किया है तब से उसका व उसके परिवार का जीवन खतरे में है। कहने को तरनतारन पुलिस ने उसकी सुरक्षा हेतु 2 पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए हैं लेकिन इस पुलिस सुरक्षा के कारण उसकी रोजी-रोटी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

पेशे से फोटोग्राफर जगजीत सिंह ने कहा कि लोग डर के मारे उसको अपने यहां कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी करने नहीं बुला रहे हैं। कोई प्रोग्राम मिल भी जाता है तो उसके साथ तैनात 2 पुलिस कर्मचारी साए की भांति चिपके रहते हैं। यहां तक की उसकी 1 बेटी की पढ़ाई भी खराब हो गई है क्योंकि स्कूल वाले कह रहे हैं कि वह उसकी बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। इसके कारण वह रूटीन में अपनी बेटी को मोटरसाइकिल पर स्कूल से घर व घर से स्कूल लेकर आ रहा है।

तरनतारन पुलिस के कुछ शीर्ष अधिकारी उसे रात-दिन उलटे-सीधे तरीकों से अलग से डरा-धमका रहे हैं। उसका सामाजिक जीवन लगभग खत्म हो गया है। कोई रिश्तेदार उसके यहां आता नहीं है और वह बेरोजगार होकर रह गया है।  उसने कहा कि वह तरनतारन से नई दिल्ली तक गले में तख्ती टांग यही संदेश लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहा है कि क्या उसको पुलिस सुरक्षा सजा के रूप में दी गई है। क्या उसका कसूर केवल यही है कि उसने 1 मासूम लडक़ी पर तरनतारन पुलिस द्वारा बरपाए गए पुलिसिया कहर को मौके पर होते हुए इसे कैमरे में कैद किया था?

जगजीत सिंह ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर पंजाब पुलिस व यहां की लोक हितों के विपरीत कार्य कर रही बादल सरकार की सच्चाई बयान करेगा। इसी के तहत वह तरनतारन से पैदल यात्रा कर नई दिल्ली तक जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X