खरड़ - एसएएस नगर के फेज-4 स्थित एचएम-58 की रहने वाली 25 वर्षीय दीपजोत कौर ने पीसीए की परीक्षा में जनरल वर्ग में 86वां और रिजर्व वर्ग में चौथा रैंक हासिल करके अपने माता-पिता सहित शहर का नाम रोशन किया है। दीपजोत कौर ने श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 चंडीगढ़ से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद 2011 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बी फार्मेसी की।
इसके बाद उसने 2013 में एसएएस रिुथत वाइपर से एमबीए (फार्मेसी) की। उसने अपनी सफलता का सेहरा अपने माता-पिता के सिर पर बांधा। उसके पिता सुखपाल सिंह एसएस नगर में सब-पोस्ट मास्टर की नौकरी कर रहे हैं, जबकि माता जसविंद्र कौर इलेक्ट्रिकसिटी विभाग चंडीगढ़ में आडिर के पद पर तैनात है। दीपजोत कौर का आई आईआईटी दिल्ली से बी टैक कम्प्यूटर साइंस कर रहा है। उसकी माता जसविंद्र कौर का दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर खरड़ निवासियों ने मिठाई बांट कर खुशी सांझी की।