चंडीगढ़ - पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय पी टी यू वैदिक गणित का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शीघ्र ही आरंभ करने जा रही है। यह कोर्स 6 माह का होगा। यह जानकारी देते हुये विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि जो उम्मीदवार इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वह ई-प्रवेश फार्म और अन्य विवरण संबंधी वेबसाईट पर लॉगआन कर जानकारी ले सकते हैं। प्रवक्ता अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2015 होगी।