संगरूर - 28 फरवरी को हरियाणा के साथ पंजाब, हिमाचल, जम्मू, दिल्ली व चंडीगढ़ के स्थाई निवासी हिस्सा ले सकेंगे । टेरिटोरियल आर्मी में जाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। मनीमाजरा स्थित 105 पैदल वाहिनी राज राइफल की ओर से 27 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के लोग भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को 27 फरवरी को सुबह छह बजे मनीमाजरा स्थित रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में पहुंचना होगा।
27 को सिर्फ हरियाणा के युवाओं को भर्ती होगी, जबकि 28 फरवरी को हरियाणा के साथ पंजाब, हिमाचल, जम्मू, दिल्ली व चंडीगढ़ के स्थाई निवासी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए प्रादेशिक सेना की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सेना प्रवक्ता के मुताबिक सैनिक (जनरल ड्यूटी), सफाई वाला, नाई और मसालची के लिए भर्ती खोली गई है। इन सभी पदों के लिए उम्र सीम 18-42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा वजन 50 किलो और कद 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं पास (45 प्रतिशत), नाई के लिए दसवीं पास, सफाई व मसालची के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है।