चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के समूह विभागों को बैंक खातों सम्बन्धी पूर्ण सूचना दस दिनों के अन्दर- अन्दर भेजने के कड़े आदेश दिये हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार के ध्यान में आया है कि कई विभागों द्वारा विभिन्न बैंकों में अपने विभागों के नाम पर खाते खोले गये हैं। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा इस बात का गंभीर नोटिस लेते हुए समूह विभाग मुखियों, डिवीजनल कमिशनरों और डिप्टी कमिशनरों को पत्र जारी करके कड़े निर्देश दिये गये हैं कि वह पत्र जारी होने से दस दिनों के अन्दर अन्दर विभागों के बैंक खातों सम्बन्धी पूर्ण सूचना निर्धारित प्रोफार्मे पर हर स्थित वित्त विभाग को भेजें।