ढाका - बांग्लादेश में एक परिवहन बस पर पेट्रोल बम फेंका गया। इस दर्दनाक हादसे से बस में सवार 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, सदर पुलिस थाने के अधिकारी राजिउर रहमान ने बताया कि गैबांधा जिले में नापु परिवहन की बस पर शुक्रवार रात लगभग 11.30 बजे पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना में अन्य 29 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया-घटना में घायल सभी बस के यात्री थे। इनमें से 11 को रंगपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य को गैबांधा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ की हालत बहुत खराब है।