चंडीगढ,9 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिह बादल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के घग्गर नदी में प्रदूषित पानी छोडने की रोकथाम के लिए तुरंत कदम उठाए जाने को कहा।
स. बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर जानकारी दी की पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड द्वारा हाल ही में घग्गर नदी और इस के साथ लगते क्षेत्रों में करवाए गये सर्वे में सामनेआया है कि नाडा साहिब गुरूद्वारा (पंचकूला) जहां जिला मोहाली के गांव भांखरपुर के समीप फोकल पवाईंट पंचकूला के उद्योगों का प्रदूषित पानी और अम्बाला शाहबाद मारकंडा और हरियाणा के लगभग 100 गांवों के उद्योगो का व्यर्थ पानी इस नदी में छोडा जा रहा है। यहां तक की सरस्वती नदी जिसमें पिहोवा शहर के उद्योगों प्रदूषित पानी भी पंजाब के कुछ क्षेत्रों में दाखिल होता है और जिला पटियाला के गांव रसोली तहसील पातड़ा के समीप घग्गर नदी को प्रदूषित करता है।
पंचकूला क्षेत्र और कैथल (हरियाणा) के कुछ कागज और गत्ता फैक्टरियों का प्रदूषित पानी सिंह नाला सरस्वती ड्रेन/सागर पारा ड्रेन/कैथल ड्रेन द्वारा घग्गर दरिया में छोडा जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरियाणा के जाखल और रतिया शहरो को घरेलू व्यर्थ पानी भी इस दरिया में छोडा जा रहा है।