चंडीगढ,9 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) पंजाब भवन चंडीगढ में अमेरिका से आईओवा बोर्ड के रिजैंटस के सी ई ओ और प्रेजीडैंट मिस्टर क रेग ए लांग और सचिव कृषि आईओवा मिस्टर विलियम हावर्डनारदे की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने ऐलान किया कि राज्य में फसली विभिंनता और शिक्षा क्षेत्र को उत्साहित करने के लिए पंजाब शीघ्र ही आई ओवा स्टेट के साथ एक संयुक्त वैनचर शुरू करेगा।
स. बादल ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब की अर्थव्यवस्था संबधी जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब राज्य के पास देश की कुल भूमि का दो प्रतिशत से भी कम हिस्सा होने के वाबजूद पंजाब राज्य का राष्ट्रीय केन्द्रीय भंडार में पचास प्रतिशत गेहूं और 42 प्रतिशत चावल का सबसे अधिक योगदान है। राज्य में कृषि कमी के संदर्भ में स. बादल ने कहा कि अब समय की आवश्यकता है कि कृषि में फसली विँिभनता को अपनाया जाए और इसके लिए राज्य द्वारा एक विस्तृत योजना तैयार की गई है। जिसको पडाव अनुसार लागू करने का निर्णय किया गया है जिससे किसानों की आर्थिकता में वृद्धि होने के साथ साथ कृषि सहायक धंधें को भी उत्साह मिलेगा।