पेशावर - पेशावर के आर्मी स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गयी है। खूंखार आतंकी मार झेल चुका यह स्कूल भी सर्दी की छुट्टी के बाद सोमवार को खुला। इस बीच कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के हजारों शैक्षणिक संस्थानों में बच्चे लौटे। पाकिस्तान में भयानक आतंकवादी हमले का शिकार हुए सैनिक स्कूल में भी बच्चे लौट आए हैं।
हमले के बाद आतंकी धमकी के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी 12 दिन बढ़ा दी गयी थी। सरकार द्वारा तय किये मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया गया है जबकि सीसीटीवी कैमरे और पूरे परिसर में ऊंची चहारदीवारी नहीं बनवाने वाले कुछ संस्थानों को एनओसी जारी नहीं किये गये हैं। सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने अपनी पत्नी के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) का दौरा किया और स्कूल में बच्चों से मुलाकात की। इस स्कूल पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला किया था। 16 दिसंबर को आतंकवादियों ने सात घंटे तक बंधक बनाये जाने के दौरान 134 छात्रों सहित 150 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम बाजवा ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि आज सुबह की प्रार्थना में जनरल राहील छात्रों के साथ शामिल हुए। बाजवा ने बताया कि उन्होंने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया