Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• रंग-बिरंगी रोशनी से सजा माता रानी का दरबार, मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन • सेक्टर-46 में 106 फुट ऊंचे रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ नशे पर चोट का संदेश • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिन विजयदशमी पर बाल गोपाल और लाली (राधा रानी) का अलौकिक मिलन, धूमधाम से मनाया गया दधि उत्सव • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां • विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, चंडीगढ़वासियों की श्रद्धा और उत्साह से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल • 'दरकार’ के प्रमोशनल सॉन्ग 'जैसे राधे कृष्णा' में राजा गुरु का खास अंदाज • श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल • 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

इंटरनेशनल

More News

पेरिस में दो जगह पुलिस कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर

Updated on Saturday, January 10, 2015 11:46 AM IST

पेरिस - पेरिस में 3 दिन से लगातार चल रहा आतंक का घिनौना खेल आज रात उस समय खत्म हो गया, जब पुलिस ने मैगजीन शार्ली ऐब्दो पर हमले के दोषी दोनों आतंकवादी भाइयों समेत 3 आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पूर्व आज दिन में जहां पुलिस ने मैगजीन पर हमला कर 12 लोगों की जान लेने वाले दोनों आतंकी भाइयों सैयद क्वाची और शेरीफ क्वाची की घेराबंदी की, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक और आतंकी एमिडी कौलीबेली ने शहर की एक सुपर मार्केट में घुसकर कुछ महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया था।

तीनों आतंकवादियों की मौत के साथ ही यह बंधक संकट भी खत्म हो गया है। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सुपर मार्केट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इससे पूर्व आज दिन में मीडिया के दफ्तर पर हमले के 2 आरोपियों की फ्रांस की पुलिस ने घेरेबंदी कर रखी थी। व्यंग्य पत्रिका पर हमले के बाद फ्रांस ने आतंक के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए दोनों हमलावर आतंकियों को राजधानी पेरिस से 12 किमी दूर घेरा। दोनों एक प्रिटिंग गोदाम में छिप गए। उन्हें जिंदा दबोचने के लिए पुलिस ने युद्ध जैसी कार्रवाई शुरू की और देर रात दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने एक साथ दोनों जगह सामूहिक ऑपरेशन करके तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुपर मार्केट में घुसकर लोगों को बंधक बनाने वाले आतंकी ने इससे पहले फायरिंग कर 2 लोगों की जान ले ली थी। बताया जा रहा है कि ये हमलावर भी पहले वाले आतंकियों के गुट से जुड़ा हुआ था। एक लडक़ी भी इसके साथ बताई जा रही थी। ये वही हमलावर था जिसने कल एक महिला पुलिस अफसर की हत्या की थी। ये अफ्रीकी मूल का बताया जा रहा है। इससे पहले दिन में सुरक्षा के लिए 88 हजार जवान तैनात किए गए थे और देश भर में हेलिकॉप्टरों से भी निगरानी रखी जा रही थी। पेरिस के 2 रनवे भी ऐहतियात के तौर पर आज बंद कर दिए गए थे। फ्रांस की सरजमीं पर आधी सदी में सबसे भयावह हमले के आरोपी दोनों आतंकी सगे भाइयों-शरीफ क्वाचि (32) और सईद क्वाचि (34) को पकडऩे के लिए पुलिस ने आज जर्बदस्त अभियान छेड़ा था। गत दिवस दोनों आतंकी एक पेट्रोल पंप पर दिखे थे, उसके बाद उनका पीछा शुरू कर दिया गया था। रातभर पुलिस से उनकी लुकाछिपी जारी रही।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X