चंडीगढ,9 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) मोगा उपचुनाव संबधी नाम वापिस लेने पर अब 10 उम्मीदवार मैदान में रह गये है। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी मोगा द्वारा आज सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिंह अलाट किये गये।
मोगा उपचुनाव के लिए 7 फरवरी को नामजदगी पत्रो की जांच के बाद कुल 11 उम्मीदवारों की नामजदगिया ठीक पाई गई थी। जिनमें से आजाद उम्मीदवार के रूप में नामजदगी भरने वाले श्री गुरबच्चन सिंह ने आज अपनी नामजदगी वापिस ले ली इस तरह मैदान में 10 उम्मीदवार रह गये है।