सना - यमन की राजधानी सना के पुुलिस कालेज के बाहर आज तडक़े एक कार बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। सना में आज हुए विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी गुट ने नहीं ली है जबकि पहलेे इस तरह के विस्फोटों की जिम्मेदारी अल कायदा लेता रहा है। इस विस्फोट में कॉलेज के छात्रों और पुलिस में अपना पंजीकरण कराने के लिए लाइन में खड़े लोगों की मौत हुयी।