वाशिंगटन । वाशिंगटन में ताइवान के प्रतिनिधि के आवास पर नव वर्ष को हुए ध्वजारोहण समारोह को लेकर चीन की कड़ी आपत्ति पर अमेरिका ने कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में उसे पहले से सूचना नहीं दी गई थी। ताइवान मीडिया की खबरों के अनुसार, 36 साल पहले अमेरिका द्वारा चीनी गणराज्य (ताइवान) की बजाय चीनी जनवादी गणराज्य (चीन) को राजनयिक मान्यता दिए जाने के बाद यह पहली बार है जब वाशिंगटन में ताइवान के प्रतिनिधि आवास पर चीनी गणराज्य का झंडा फहराया गया।