मोगा,10 फरवरी: (अभीतक न्यूज़) कांग्रेस पार्टी को उस समय बडा झटका लगा जब मोगा उपचुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के मुख्य दावेदार स. जगरूप सिंह तख्तूपुरा ने मोगा इंपु्रवमैंट ट्रस्ट के भूतपूर्व सदस्य स.सकतर सिंह और अपने अन्य सैकडों साथियों सहित शिअद में शामिल होने का ऐलान किया।
आज यहां शिअद प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल, जनरल सचिव स. सुखदेव सिंह ढीडसां, विधायक डा. दलजीत सिंह चीमा, जनरल सचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा नगर कौंसिल के भूतपूर्व प्रधान स. बलजिन्द्र, मक्खन बराड ,जिला प्रधान स. तीर्थ सिंह माहला और मोगा से अकाली भाजपा उम्मीदवार श्री जोगिन्द्र पाल जैन और बडी संख्या में अकाली भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी छोडकर शिअद में शामिल होने की घोषणा की।
स. जगरूप सिंह तख्तूपुरा एक कटटर कांगे्रसी परिवार से संबध रखते है और कांग्रेस के राज्य प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के दाए हाथ समझे जाते थे। स. तख्तूपुरा कई अहम पदों पर रहे जिनमें प्रमुख रूप से सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, डेलीगेट पंजाब प्रदेश कांग्रेस, चेयरमैन मार्किट कमेटी बधनी, ब्लाक सीमित सदस्य और प्रधान ट्रक यूनियन मोगा है। उनकी अकाली दल में शामिल होना कांग्रेसी उम्मीदवार श्री विजय साथी के लिए बडे नुकसान के रूप में देखी जा रही है।