चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के समूह विभागों को मंत्री परिषद की बैठक में विचारे जाने वाले याद पत्र निर्धारित दिनांक से 10 या 15 दिन पहले मुख्य मंत्री जी द्वारा स्वीकृत करवाए जाने के निर्देश दिये हैं।
यह प्रगटावा करते हुए आज यहां पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा अकसर मंत्री परिषद की बैठक में विचारे जाने वाले याद पत्र निर्धारित दिनांक से एक दिन पहले ही भेजे जाते हैं और कुछ विभागों द्वारा बैठक शुरू होने से पहले मौके पर ही पेश करने के लिए लाए जाते हैं जिस कारण मंत्री साहिबानों को तुरन्त फैसला लेने में मुश्किल आती है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के आदेश जारी करके समूह वित्तीय कमिशनरों, प्रमुख सचिवों, प्रबन्धकीय सचिवों को अपने प्रस्ताव औैर कैबनिट याद पत्र समयानुसार मुख्य मंत्री से स्वीकृत करने को यकीनी बनाने के लिए कहा है ताकि जो बैठक से कम से कम 2 दिन पहले एजेंडा मंत्री साहिबानों को भेजा जा सके ।