खरड़ - आज यहां देर रात नेशनल हाईवे 21 पर कृष्णा एनक्लेव खानपुर के नजदीक स्थित एक ठेके के कारिंदों को हथियारों के बल पर धमकाते हुए उनसे 50,000/- रुपये लूटकर फरार हो गये। इससे पूर्व एक फॉरच्यूनर गाड़ी में आए चार बदमाशों ने ठेके से कुछ आगे आकर अपने वाहन से उतरे और पीछे बने ठेके अहाते में घुस गए, जहां चारों बदमाशों ने अहाते के मालिक से मारपीट शुरू कर दी और उसे धकेलते हुए ठेके की ओर ले गए, जहां उन्होंने पिस्तौल की नोक पर ठेके के दो कारिंदों सुनील और कुलदीप को जान से मारने की धमकी दी और गल्ले से 50,000/- रुपये निकाले और वाहन में फरार हो गये।