वाशिंगटन - मंगल ग्रह पर एक बार फिर जल स्रोत के संकेत मिले हैं। नासा और खगोल वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल को पृथ्वी पर उल्कापिंडों में इस तरह के साक्ष्य मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये उल्कापिंड दर्शाते हैं कि मंगल की सतह के निकट एक अलग और वैश्विक जलस्रोत या बर्फ का स्रोत है। लाल ग्रह पर एक बार फिर पानी के बहाने जीवन की संभावनाओं को तलाशने की बात छिड़ गयी है।